बिजली की आवाजाही से जनता परेशान, अंधेरे में डूबे गांवग्रामीणों ने कर्मचारियों पर लापरवाही व नशे में ड्यूटी करने के लगाए आरोप

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।
विकास खंड बेलहरी अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र सोनवानी की स्थिति इन दिनों अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है। सोमवार रात से लगातार 24 घंटे से बिजली की ट्रिपिंग जारी है, जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह होते ही बिजली की आपूर्ति अनियमित हो जाती है। विभागीय कर्मचारी रोस्टर का हवाला देकर सप्लाई बंद कर देते हैं। शुरुआती दौर में अधिकारियों द्वारा फोन पर निर्देश जरूर दिए जाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद वे फोन उठाना भी बंद कर देते हैं। यहां तक कि क्षेत्रीय जूनियर इंजीनियर का फोन भी स्विच ऑफ रहने लगा है।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि शासनादेश में कर्मचारियों को हर समय अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहने का स्पष्ट निर्देश होने के बावजूद, अधिकारी कार्यालय में बैठकर केवल कागजी कार्रवाई में ही समय बिताते हैं। सरकार द्वारा जर्जर तारों को बदलने व पावर हाउस की मरम्मत हेतु नियमित रूप से धनराशि भी स्वीकृत होती है, किंतु उसका उपयोग लापरवाही और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है।

सोनवानी फीडर की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वर्षों पुराने तार अब जर्जर होकर अक्सर टूट जाते हैं, जिससे बार-बार बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर ड्यूटी के समय नशे में होने और सोने तक के गंभीर आरोप लगाए हैं।

अधिकारियों की सफाई
इस विषय में जब विद्युत विभाग के एसडीओ रमेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि “33 हजार वोल्ट की लाइन में फॉल्ट और ओवरलोडिंग की वजह से बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। हम जल्द ही समस्या का समाधान कराएंगे।”

ग्रामीणों को उम्मीद है कि विभाग जल्द स्थिति सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

3 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

5 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

5 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

5 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

5 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

12 hours ago