Categories: Uncategorized

सीमा पार करते समय बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार की रात एक बड़ी कामयाबी हासिल की। निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बांग्लादेशी नागरिक को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह नेपाल की ओर से नो-मैन्स-लैंड पार कर अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था।
प्राप्त समाचार के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में जिले में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण हेतु अभियान वज्र चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल अनुज कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष निचलौल अखिलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर निगरानी तेज कर दी है। 21अप्रैल की रात संयुक्त टीम जब सीमा स्तम्भ संख्या 500 और 501 के मध्य स्थित बम्बू झाड़ी के पास चेकिंग कर रही थी, तभी टीम को सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल की ओर से भारत की सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा है। टीम तत्काल सतर्क हुई और बताए गए स्थान की घेराबंदी की। कुछ देर बाद एक व्यक्ति सफेद, काले और नीले रंग की धारियों वाली टी-शर्ट और काली हाफ पैंट पहने हुए तथा हाथ में एक सफेद प्लास्टिक की बोरी लिए हुए नो-मैन्स-लैंड पार करता हुआ दिखाई दिया।
टीम को देखते ही वह व्यक्ति नेपाल की दिशा में भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मुस्तैद पुलिस व एसएसबी जवानों ने उसे चारों ओर से घेरकर मौके पर ही पकड़ लिया। पूछ-ताछ में वह व्यक्ति बांग्ला भाषा में जवाब देने लगा, जिसके बाद एसएसबी टीम में मौजूद बांग्ला भाषा जानने वाले सहायक उपनिरीक्षक सुदीप साहा की सहायता ली गयी। अनुवाद के बाद पता चला कि पकड़े गए व्यक्ति का नाम प्रदीप कुमार राय है, जो ग्राम हिन्दू पाड़ा, थाना एवं जिला पंचगढ़, बांग्लादेश का निवासी है तथा उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है। जब उससे भारत में प्रवेश के लिए वैध यात्रा दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी वैध पहचान पत्र अथवा वीजा नहीं दिखा सका।पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14(ए) के तहत मामला पंजीकृत करते हुए मु.अ.सं. 107/25 दर्ज किया और उसे आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय महराजगंज के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
महराजगंज पुलिस और एसएसबी की सतर्कता से सीमा क्षेत्र में हो रही अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि अभियान वज्र के तहत आगे भी इस तरह की निगरानी और कार्यवाहियों को और अधिक तेज किया जाएगा, ताकि सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी, घुसपैठ और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जा सके। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी होसिला प्रसाद, आरक्षी अमित कुमार एसएसबी टीम में
प्रभारी सी. विवेक, कुलदीप, विकाश यादव, पंकज यादव, सुदीप साहा व राजेश शामिल रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

22 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

22 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago