टूटी सड़क पर राहगीरों का चलना हुवा दुस्वार

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा),
पयागपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत शिवदहा संपर्क मार्ग से खुरथुवा संपर्क मार्ग पर पक्की सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत 21 जनवरी 2020 ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग प्रखंड बहराइच द्वारा हुवा था, यह सड़क मार्च 2020 में बनकर तैयार हुई थी, जिसकी लंबाई एक किलोमीटर 980 मीटर है ,यह सड़क अनुमानित लागत 110.69 लाख रुपए में बनाई गई थी। आपको बता दें सड़क बनने के मात्र दो महीने बाद ही सड़क पर पड़ी गिट्टियाँ गाड़ियों के साथ उड़ना शुरू हो गई और यह सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई।ग्रामीणों द्वारा जिम्मेदारों से इसकी शिकायत करने पर कुछ जगहों पर लेपन का कार्य करके कार्य को इति श्री कर दिया गया।इस सड़क पर चलने वालों को हमेशा चोटिल होने का डर बना रहता है।एक तरह प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष गड्डा युक्त से गड्डा मुक्त सड़क बनाने का निर्देश देती हैं वही दूसरी तरफ जिम्मेदार लोग इस वक्तव्य को उल्टा करने में लगे हुए हैं। आपको बता दे पयागपुर और शिवदहा संपर्क मार्ग से होकर खुरथुवा जाने वाली इस सड़क पर बीच मे टेवस नाला पड़ता है जो बरसात के मौसम में भारी उफान पर होता है,सड़क के बीच पानी निकासी के लिए पड़ी छोटी-छोटी सीमेंट की पाइप बरसात के पानी को झेल नहीं पाती है,और पानी का बहाव सड़क के ऊपर हो जाता है,टेवस नाला के पानी का बहाव का दायरा लगभग एक किलोमीटर का होता है,जिसकी आबादी लगभग 2500 के आस पास होती है,जिससे सड़क पूरी तरह जलमग्न हो जाती है, इस सड़क से खुरथुवा,कलुई, गोपारा होते हुए पयागपुर इकोना संपर्क मार्ग की तरफ लोग जाते हैं,इस सड़क पर आवागमन हमेशा बना रहता है,बरसात के मौसम के बाद जब सड़क का पानी नीचे की तरफ जाता है और आवागमन ज्यादा होने की वजह से यह सड़क पूरी तरह टूट गई है। और इस सड़क पर कोई ध्यान देने वाला नहीं है।पूर्व प्रधान राम आशीष ने बताया कि यह सड़क पर जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसपर लोग गिर कर चोटिल हो रहे हैं, वही आनंद त्रिपाठी ने बताया कि हम लोगों का रोजाना इसी सड़क पर होता स्कूल के बच्चे भी इसी सड़क से होकर जाते हैं बड़े पैमाने पर गड्ढे होने से बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

7 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

7 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago