आज़मगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l सगड़ी तहसील के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत अंजानशहीद गांव में बदरुद्दीन आदि बनाम सेगार अहमद के बीच चल रहे वर्षों पुराने मुकद्दमे में उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह के फैसले के उपरांत व आदेशानुसार राजस्व टीम, अशोक कुमार सिंह व कोतवाली जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पाण्डेय मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षो को बुलाकर,उपजिलाधिकारी के फैसले के आधार पर वार्तालाप कर ट्रैक्टर चलवाते हुये कब्जा दिलवाया। मौके पर उपस्थित भीड़ को यह समझाते हुए हटाया गया की, अगर जिसका यहां काम न हो वह लोग यहाँ से चले जाय जिनका लेना देना हो वही लोग यहां रुके, उपस्थित सभी लोगों का वीडियो व फ़ोटो बनाया जा रहा है अगर कोई बात होगी भगदड़ होगा तो आपलोग झूठ मुठ में मुजरिम बन जाएंगे। इतना सुनते ही दोनो पक्षो के इकट्ठा हुये लोग अपना अपना रास्ता पकड़ते हुये घर चले गएँ और शांतिपूर्ण ढंग से निशानदेही कि गयी भूमि पर ट्रैक्टर चलवाया गया। मौके पर वर्तमान ग्राम प्रधान आजिम नोमान खान व पूर्व प्रधान पति सुबहान खान, दीवान सत्येंद्र पाण्डेय,कांस्टेबल धीरज यादव, अंजनी कुमार पाण्डेय, अमर प्रसाद ,आदि लोग मौजूद रहे।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…
केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…