अनुशासन प्रशासन बनाए रखने का करूंगा प्रयास : डॉ विपिन
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा) l जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज में सत्र 2023– 24 के लिए महाविद्यालय में अनुशासन प्रशासन बनाए रखने की जिम्मेदारी सहायक आचार्य हिंदी डॉ विपिन यादव को सौंपी गई है। प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्र द्वारा डॉ विपिन यादव को मुख्य नियंता नियुक्त किया गया।
प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि डा विपिन यादव महाविद्यालय में अनुशासन प्रशासन बनाए रखने की दिशा में मजबूती के साथ कार्य करेंगे l उन्होंन डॉ विपिन यादव के सहयोग में समाजशास्त्र के सहायक आचार्य देवेंद्र पाठक को उप मुख्य नियंता नियुक्त किया है l डॉ नंदिता मिश्रा, डॉ अशोक कुमार वर्मा, अखिल राय, अशोक कुमार, सुश्री अपर्णा राठी, अनिल कुमार सिंह और डॉ.पीयूष कुमार जायसवाल को नियंता नियुक्त किया गया है l
मुख्य नियंता का पदभार ग्रहण करने के पश्चात डॉ विपिन यादव ने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं से समन्वय स्थापित कर महाविद्यालय को व्यवस्थित करने का काम किया जाएगाl महाविद्यालय में अनुशासन प्रशासन बनाए रखने की दिशा में भी सभी का सहयोग लिया जाएगा।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…
जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…
गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत की न्यायपालिका ने 16 जुलाई 2026 को एक ऐसा ऐतिहासिक…
भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…
शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…