हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को स्थानीय नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कांग्रेसियों ने सिद्दत से याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेसियों ने गांधीजी एवं शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। यहां वक्ताओं ने कहा कि गांधी की विचारधारा से ही समाज में शांति एवं सदभावना कायम की जा सकती है। हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। गांधी की सत्य, अहिंसा और प्रेम के सिद्धांत और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की सहज एवं सादगीपूर्ण जीवन को आत्मसात कर जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है। यहां मुख्य रूप से पीसीसी सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, जिला सचिव भोला तिवारी, संतोष तिवारी, विजय कुमार गुप्त, जितेन्द्र जायसवाल, राजकुमार यादव,लालसहब, नरेश चंद, जावेद अहमदआदि मौजूद रहे।
कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…
किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…