बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ।मोतीपुर थाना के प्रांगण में आगामी बकरीद त्योहार के मद्देनजर नजर उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेंटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सभी धर्मावलंबियों के साथ सभ्रात लोग उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी बैठक में आएं हुए सभी सभ्रात लोगों से सरकार की गाइडलाइन का पालन करने के लिये कहा और शांति और सौहार्द पूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। बैठक में उपस्थित पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी ने सभी को आपसी सौहार्द और शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की। क्षेत्राधिकार ने उपस्थित लोगों से किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर पूर्व में सूचना देने की बात कही जिसका समय से उसका समाधान किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा सभी लोग किसी प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी ना दें, कुर्बानी देने के साथ साफ सफाई का खास ध्यान रखें। सार्वजनिक स्थल पर गंदगी न फैलाये। सरकार की दी हुई गाइड लाइन का पालन करें एवं बैठक को थानाध्यक्ष मोतीपुर आनन्द कुमार चौरसिया ने संबोधित किया इस दौरान संभ्रांत लोग एवं जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर फ्रॉड पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोपागंज थाने की साइबर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर…
परसा मलिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 48.686 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Bahraich में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो…
अमेरिकी राजनीति में एक बार फिर एलियन्स और UFO को लेकर बहस छिड़ गई है।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल करते हुए जागृति उद्यम…