Categories: Uncategorized

आखिरी जुमा और ईद-उल-फितर को लेकर पीस कमेटी की हुई बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सिंदुरिया थाना क्षेत्र में आखिरी जुमें की नमाज और ईद का त्योहार सकुशल व शान्तपूर्ण ढंग से भाई-चारे के रूप में सम्पन्न हो सके इसके लिए थाना क्षेत्र के सभी सम्भ्रान्त व्यक्ति, ग्राम प्रधान और मुस्लिम धर्मगुरुओं की एक आवश्यक बैठक सिंदुरिया थाने पर आयोजित की गई। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने कहा कि जुमें की आखिरी नमाज जिसे अलविदा का नमाज कहते हैं और ईद उल फितर का त्यौहार सकुशल संपन्न हो सभी लोग भाई-चारे के साथ त्यौहार मनाएं, किसी व्यक्ति विशेष ,समुदाय विशेष के द्वारा अराजकता,अशांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की अथवा किया तो उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। साथ ही साथ थानाक्षेत्र के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील गांवों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेंगी और वहां भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगी।इसलिए आपसी सौहार्द एवं भाई-चारे के साथ ईद एव जुमे की नमाज अदा करें और खुशियां मनाएं। इस दौरान बैठक में ग्राम प्रधान पतरेंगवां श्याम नन्द,प्रधान प्रतिनिधि हरिहरपुर रघुनाथ पटेल,वृहस्पति यादव मोरवन,ग्राम प्रधान हड़खोड़ा कमलेश पटेल,ग्राम प्रधान कसमरियां संदेश पटेल, ग्राम प्रधान चंद्रमणि,ग्राम प्रधान कुइयां कंचनपुर गिरिजेश गुप्ता सहित मुस्लिम धर्मगुरुओं और उलेमा मौजूद रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

दबंगई की हद: दंपति पर चाकू-चेन से हमला, घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…

4 minutes ago

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

6 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

7 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

8 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

9 hours ago