आगामी त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल की अध्यक्षता में, कोतवाली हाटा पर आगामी त्यौहार की दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
कोतवाली हाटा में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में इस कमेटी के सदस्यों से उक्त क्षेत्र में पूर्व में, घटित घटनाओं की जानकारी की रिपोर्ट ली गयी। कमेटी के सदस्यों ने आश्वस्त किया कि होली और शबे बारात का पर्व शांतिपूर्ण सद्भावपूर्वक तथा सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी त्यौहार, शांतिपूर्ण और सद्भावना पूर्ण माहौल में मनाया जाए। नशे की हालत में घाटों पर ना जाएं, होलिका दहन के वक्त आयोजक की टीम मौके पर उपस्थित हो, घटना दुर्घटना में तब्दील ना हो तथा उक्त आयोजनों पर स्थानीय वॉलिंटियर्स मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी की जाएगी तथा नगरीय क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे भी सक्रिय रहेंगे। साफ-सफाई पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पानी की पर्याप्त पर्याप्त उपलब्धता हो, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति हो, कानून व्यवस्था को हाथ में लेने का प्रयास न किया जाए, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर पुलिस प्रशासन को सूचित करें, अफवाहों से बचें तथा किसी भी प्रकार के जुलूस आयोजक अपनी टीम के साथ हमेशा मुस्तैद रहें। डीजे के द्वारा बजाए जा रहे गानों में वॉल्यूम कंट्रोल रहे, अश्लीलता ना रहे नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि सैकड़ों सालों से कुशीनगर शांतिप्रिय जिला बना हुआ है, आगे भी यह बना रहे। पर्वों का त्यौहार होली से शुरू होता है आगे भी कई सारे त्यौहार आएंगे सभी त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाए जाने की उम्मीद उन्होनें की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पीस कमिटी के सदस्यों व स्थानीय लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि त्यौहार आपका है, पुलिस प्रशासन का सदैव सहयोग रहेगा। आगे बढ़कर जिम्मेदारी पूर्वक समारोह को संपन्न कराएं तथा नई पीढ़ी पर विशेष ध्यान रखा जाए। विवाद की स्थिति में संयम का पालन करें, अफवाहों से बचें, अराजकता की स्थिति उत्पन्न ना होने दें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सकता है, बशर्ते लोगों का सहयोग मिलता रहे। उन्होनें कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण मनाने हेतु पुलिस प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों व स्थानीय संभ्रांत जनों से, आगामी त्यौहार के दृष्टिगत शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्वक माहौल बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की तथा सभी संबंधित विभागों से अपनी तैयारी मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए।
इस क्रम में क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह द्वारा कानून व्यवस्था की सारी तैयारियों के पूरी होने की बात बताई गई,उन्होनें कहा कि होलिका दहन के सभी स्थलों को चिन्हित कर लिया गया है तथा सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी उक्त स्थानों पर लगा दी गई है। जुलूस का रूट भी चिन्हित कर लिया गया है। असामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम है।
बैठक को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी हाटा वरुण पाण्डेय ने आगामी त्यौहार, शांतिपूर्वक और सद्भाव पूर्ण तरीके से मनाए जाने की अपेक्षा की और कहा प्रशासन की तरफ से सारी तैयारियां पूर्ण है व समय-समय पर आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही हैं।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी हाटा द्वारा त्यौहारों के दृष्टिगत पानी की पर्याप्त उपलब्धता, निर्बाध आपूर्ति को सुनिश्चित किए जाने की बात की। विद्युत विभाग से आए अधिकारी द्वारा विद्युत की सतत आपूर्ति बनाए जाने की बात की गई तथा यह भी अपील की गई कि तार के नीचे संमत ना जलाएं और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल विद्युत विभाग से संपर्क करें।
इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारी गण तथा पीस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में आई तेजी

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…

12 minutes ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा शिविर

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…

12 minutes ago

14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियां तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

15 minutes ago

देवरिया धार्मिक कार्यक्रम 2026: गोरखपुर से बनकटाशिव पहुंचेंगे मनोज सिन्हा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…

42 minutes ago

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

1 hour ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

1 hour ago