सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
सिकंदरपुर कस्बा में आगामी महावीरी झंडोत्सव के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शुक्रवार को देर शाम सिकंदरपुर थाना के सभागार में में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी सुनील कुमार ने सभी से महावीरी झंडोत्सव के जुलूस को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत और गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है, जिसे मिल-जुलकर हर्षोल्लास से मनाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व त्योहारों के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, ऐसे लोगों की पहचान कर प्रशासन को पूर्व में ही सूचित करें। जब अखाड़ेदार संयमित रहेंगे, तो कोई भी गलत तत्व अशांति नहीं फैला सकता, उन्होंने कहा।
साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने और किसी भी भ्रामक सूचना की पुष्टि के बिना उस पर यकीन न करने की सलाह दी गई। उपजिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि अफवाह या अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मौजूद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्रशासन जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, एसडीएम सुनील कुमार के साथ नायब तहसीलदार चंद्र प्रताप यादव , राजेश कुमार सीओ सिकंदरपुर रजनीश कुमार यादव, थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, एलआईओ ओम पुरी, चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी, क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक, एसडीओ अजय कुमार सरोज ,ईओ मनोज पांडेय सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक संजय जायसवाल, नजरूल बारी, राकेश यादव, रामजी वर्मा, राकेश सिंह, पवन वर्मा, , गणेश सोनी, हरि प्रसाद प्रजापति, डॉ उमेश चंद, जयराम पांडेय, आदि उपस्थित रहे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…