पीडीए लड़ेगी सामाजिक न्याय की लड़ाई- डॉ० विवेक पटेल

तरकुलवा के भीसवां गांव में सपा ने लगाया पीडीए जन चौपाल

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तरकुलवा विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत भीसवां गांव में गुरुवार को समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुई।कार्यक्रम में वक्ताओं ने भाजपा सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए कहा कि भाजपा के जाति और धर्म के नाम पर जनता अब गुमराह नहीं होगी।आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को मुंहतोड़ जबाव देगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा जिला उपाध्यक्ष डॉ० विवेक पटेल ने पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच मजबूती से रखा।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को जाति और धर्म के नाम पर गुमराह करने में लगी हुई है।राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुले मंच से पीडीए का नारा दिया है। यह नारा भाजपा सरकार की तरह जुमला नहीं है। पीडीए झूठ को बेनकाब करने के लिए है।पार्टी ने निश्चय किया है कि प्रदेश में बड़ा परिवर्तन लाना है।और समाज के पिछड़े, दलित,वंचित,शोषित,आदिवासी लोगों के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़कर उनके मान – सम्मान और हक को दिलाना है। डा आंबेडकर और लोहिया के सपने को साकार तभी किया जा सकता है।जब जनता एकजुट होगी।वही जिला सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ वीरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों को जनता अब समझ चुकी है। इसलिए हर जाति और मजहब के लोग पीडीए से प्रभावित होकर तेजी से जुड़ रहे हैं।कार्यक्रम का संचालन चंदन गौतम ने किया।इस दौरान हरेंद्र सिंह पटेल,राधेश्याम वर्मा, जय प्रकाश सिंह पटेल,गोविंद पटेल,अंगद पटेल,रामानंद पटेल,भरत वर्मा,रमेश निषाद,महाजन सिंह पटेल,राम क्यास पटेल,रविन्द्र सिंह,अबरार ख़ान,कुशल यादव,श्रीनाथ,रिंकू पटेल आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

5 minutes ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

12 minutes ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

56 minutes ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

1 hour ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

1 hour ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

2 hours ago