देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के पिपरा चंद्रभान के हरिजन बस्ती में रविवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने संगठन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के नेतृत्व में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान चौपाल में बड़ी संख्या में पिछड़े, दलित,अल्पसंख्यक, गरीब व महिलायें शामिल हुई।
चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपा के जिला उपाध्यक्ष एन पी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। यूपी में बहन-बेटियों के साथ आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। महंगाई बढ़ती गयी। खेती का लागत मूल्य बढ़ गया। किसानों को फसलों की कीमत नहीं मिली। भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल में आर्थिक तंगी और गरीबी के कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। गांवों में 90 फीसदी नौजवान बेरोजगार है। भाजपा सरकार ने नौजवानों को नौकरियां नहीं दी। जिनकी नौकरियां थी उसे छीन लिया। बेरोजगारी की स्थिति भयावह है।
समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ईडी, सीबीआई, आईटी आदि केन्द्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। लोकतंत्र की हत्या कर रही है। संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और संविधान को मानती है। लेकिन भाजपा सत्ता के लिए किसी हद तक जा सकती है। सत्ता में बने रहने के लिए बेईमानी की सारी हदें पार कर दी है। भाजपा सरकार देश की जनता को बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के संविधान के अनुसार हक और सम्मान नहीं देना चाहती है। सत्ता में बैठे लोग संविधान के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं।लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए जनता को एकजुट होकर भाजपा सरकार को हटाना होगा।
इस दौरान सपा नेता उमाशंकर यादव, जिला पंचायत सदस्य सुदामा गौड़, सयुस के जिला उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव, पवन यादव, मनोज शर्मा, मुन्ना, किशोर प्रसाद, लालबिहारी प्रसाद, हीरा प्रसाद, बबलू यादव, चित्तू प्रसाद, सुरेंद्र, उदय सिंह, मेहँदी हसन, शौकत अंसारी,मुन्ना खान आदि मुख्य रूप उपस्थित रहें।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग…
माँ की गोद, पिता की छत्रछाया में,जग के सारे तीरथ धाम बसते हैं,माता-पिता की निशिदिन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की चारों…
प्रश्नपत्र में ‘पंडित’ शब्द को विकल्प बनाए जाने पर नाराजगी, जांच कर कार्रवाई की मांग…
दो बाइकों से आए 4–5 नकाबपोश युवकों ने घेरकर की बेरहमी से पिटाई, गंभीर रूप…
अजयपुरा में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ…