भारत रत्न अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया नमन

अटल जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का फीता काट कर किया उद्घाटन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं पर बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महान नेता के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यकम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटलजी का जन्म ग्वालियर के एक साधारण परिवार में हुआ था। वह बचपन से ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। अपनी कुशल कृतित्व शैली और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के निर्देशन मे राजनैतिक जीवन की शुरुआत की।
जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि आज देश आर्थिक महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है। यह उन्हीं की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अटलजी 1951 में जनसंघ के संस्थापक सदस्य थे और आगे चलकर 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की और भाजपा के पहले अध्यक्ष रहे उनके कार्य सदैव मार्ग दर्शन देते रहेंगे।
जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में भारत को एक मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए गए। जिनमें परमाणु परीक्षण जैसे महत्वपूर्ण निर्णय शामिल हैं।
विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य अटल जी के विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
इसके पूर्व भारतीय राजनीति के अजात शत्रु के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन क्षेत्रीय अध्यक्ष ने फीता काट कर किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री गणेश पांडेय, दीपू सिंह , जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र, जिला संयोजक मन की बात गौरव निषाद, नगर संयोजक अरुण गुप्ता, अत्रेश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

रसड़ा अज्ञात शव हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…

2 hours ago

विकास की रफ्तार और इंसानियत का संतुलन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…

2 hours ago

होली पर महराजगंज में अभूतपूर्व सुरक्षा: 4 जोन, 19 सेक्टर में कड़ी निगरानी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…

2 hours ago

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 7 कुंतल लहन नष्ट, अवैध भट्टियां ध्वस्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…

2 hours ago

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: ईरानी नेवी पर अमेरिका का बड़ा वार

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…

2 hours ago

भारत सेमीफाइनल में: वेस्टइंडीज पर 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…

2 hours ago