क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति में नामित हुए पवन दुबे

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर मंडल की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति में पवन दुबे को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। पवन दुबे की इस नियुक्ति पर रेलवे से जुड़े लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है और रेलवे यात्रियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है। रेल और यात्रियों के हित में करेंगे प्रभावी कार्य अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन दुबे ने कहा, यह मेरे लिए सिर्फ एक दायित्व नहीं, बल्कि जनसेवा का अवसर है। रेल यात्री जिन कठिनाइयों से गुजरते हैं, उन्हें मैं भलीभांति समझता हूं। मैं रेल यात्रियों के हित में लगातार सुझाव देता रहूंगा और जो भी आवश्यक परिवर्तन होंगे, उसके लिए सकारात्मक प्रयास करूंगा। उन्होंने आगे कहा, रेल हित और यात्री हित में जो भी मुद्दे होंगे, मैं उन्हें मजबूती से उठाता रहूंगा। यह जिम्मेदारी मेरे लिए सेवा का माध्यम है और मैं पूरी ईमानदारी से इसे निभाऊंगा। पवन दुबे ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे हमेशा इन सभी वरिष्ठ नेताओं के पद चिन्हों पर चलकर जनता के हित मे सामजिक कार्य करते रहेगे। रेलवे सेवाओं में सुधार को लेकर सक्रिय रहेंगे। पवन दुबे ने कहा वे नियमित रूप से रेलवे की सेवाओं में सुधार और यात्री सुविधाओं को लेकर सक्रिय रहते हैं। टिकटिंग व्यवस्था, स्टेशन की साफ-सफाई, यात्रियों की सुरक्षा, बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए सुविधाएं जैसे कई मुद्दों पर उन्होंने समय-समय पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है। और आगे भी रेल हित मे व जनता से जुड़ी रेल की समस्याओं का मुद्दा उठाकर उसका निस्तारण कराने का पूरा प्रयास करेगें।

Karan Pandey

Recent Posts

मऊ में मुफ्त कानूनी सहायता के लिए लगेगा मेगा शिविर, कई विभाग देंगे सेवाएं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ…

30 minutes ago

देवरिया में रोजगार के नए अवसर, युवाओं के लिए लगेगा बड़ा जॉब फेयर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और कौशल आधारित नियुक्तियों को बढ़ावा देने…

37 minutes ago

निजी निवेश से विकसित होंगे एमएसएमई औद्योगिक पार्क, सरकार देगी आर्थिक सहायता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति देने और रोजगार के अवसरों…

43 minutes ago

जनपद में हरियाली बढ़ाने के लिए विभागवार तय हुआ पौधरोपण लक्ष्य

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट…

1 hour ago

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा: 231 शिक्षक तैनात, 15 केंद्र बने अभेद्य किले

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न…

1 hour ago

श्री श्याम शक्ति धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

आठवें मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य निशान यात्रा, फूलों की वर्षा से गूंजा नौतनवां…

1 hour ago