कड़ाके की ठंड में पटवा समाज युवा संगठन बना सहारा, गरीब बच्चों को कंबल व गर्म वस्त्र वितरित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच पटवा समाज कल्याण समिति के युवा संगठन ने मानवता और सेवा का सराहनीय उदाहरण पेश किया। संगठन द्वारा जनपद में गरीब और जरूरतमंद बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से कंबल, टोपी, मफलर और मोजे वितरित किए गए। इस सेवा कार्य से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लौटी और समाज में सकारात्मक संदेश गया।

कार्यक्रम के दौरान युवा संगठन के सदस्यों ने कहा कि ठंड के मौसम में सबसे अधिक परेशानी गरीब और बेसहारा बच्चों को झेलनी पड़ती है। ऐसे समय में समाज के सक्षम लोगों का दायित्व बनता है कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करें। इसी भावना के साथ पटवा समाज युवा संगठन ने यह पहल की, ताकि कोई भी बच्चा ठंड के कारण पीड़ा न सहे।

इस अवसर पर पटवा समाज युवा अध्यक्ष मनीष पटवा ने कहा कि पटवा समाज हमेशा से सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता के कार्यों में अग्रणी रहा है। शीतकाल में जरूरतमंदों को चिन्हित कर कंबल और आवश्यक सामग्री का वितरण समाज की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि दानवीर भामाशाह को केवल नाम से नहीं, बल्कि उनके त्याग, सेवा और समाजहित के कार्यों से याद किया जाना चाहिए। पटवा समाज उसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए कमजोर वर्ग के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
मनीष पटवा ने युवाओं से अपील की कि वे सामाजिक कार्यों से जुड़कर समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करें। सेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों को राहत देते हैं, बल्कि समाज में भाईचारे और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।

ये भी पढ़ें – चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात की दवा खिलाने से युवती की मौत

कार्यक्रम में पटवा समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष विजय पटवा, महामंत्री अश्विनी आर्य पटवा सहित लोकेश पटवा, विपिन पटवा, विनोद पटवा, दर्शन पटवा, कृष्ण पटवा, देवानंद पटवा, आकाश पटवा, आदित्य पटवा, गोलू पटवा, अंश पटवा, श्याम पटवा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। सभी ने ऐसे सेवा कार्यों को लगातार जारी रखने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें – अजमेर शरीफ में दर्शन के दौरान भिटौली निवासी की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

Karan Pandey

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

4 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

4 hours ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

4 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

4 hours ago