अजमेर शरीफ में दर्शन के दौरान भिटौली निवासी की मौत, शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। अजमेर शरीफ दरगाह पर आस्था की चादर चढ़ाने गए भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेरवा निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इस दुखद घटना की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बीते बृहस्पतिवार को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाने और दुआ मांगने के उद्देश्य से अजमेर रवाना हुए थे। शुक्रवार को दरगाह परिसर में नल से स्नान करते समय जैसे ही उन्होंने अपने ऊपर ठंडा पानी डाला, अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और वे वहीं गिर पड़े। उस समय उनके साथ बहनोई हरीश, निवासी बसंतपुर, मौजूद थे।

आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल सहायता की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, कड़ाके की ठंड के कारण अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक सिसवा मुंशी चौराहे पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे और क्षेत्र में एक मेहनती, मिलनसार व धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से परिवार के साथ-साथ व्यापारी वर्ग और ग्रामीणों में भी गहरा शोक व्याप्त है। वे अपने पीछे चार संतानों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें – पूर्वांचल में बदला मौसम का मिजाज, सर्द हवाओं और बादलों से बढ़ी ठिठुरन, जनजीवन प्रभावित

मृतक के सबसे बड़े पुत्र जिब्रील (38 वर्ष) सऊदी अरब में रोज़गार करते हैं। पिता के निधन की सूचना मिलते ही वे भारत के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, उनके आज शाम लगभग पांच बजे तक गांव पहुंचने की संभावना है, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इधर, शव गांव पहुंचते ही घर में मातमी सन्नाटा पसर गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भारी भीड़ शोक संवेदना प्रकट करने के लिए जुटी रही। इस दुखद घटना से पूरा क्षेत्र गहरे शोक में डूब गया है।

ये भी पढ़ें – चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप, गर्भपात की दवा खिलाने से युवती की मौत

Karan Pandey

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

3 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

3 hours ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

3 hours ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

4 hours ago