लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) थाना लार अंतर्गत ग्राम पोस्ट नेमा निवासी एक महिला को उसके सगे पाटीदारो ने पारिवारिक विवाद में मार पीट कर घायल कर दिया जिसमे महिला का एक हाथ टूट गया और शरीर में भी गंभीर छोटे आए है । महिला द्वारा अपना प्राथमिक इलाज लार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया जिसके बाद लार थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया ।इस महिला के पति रोजी रोटी और रोजगार के लिए बाहर रह कर काम करते है घर पर महिला अपने दो बच्चों के साथ अकेले रहती है । महिला का आरोप है की आए दिन जमीनी और पारिवारिक विवाद में इन के पाटीदार रितेश सिंह पुत्र रवींद्र सिंह द्वारा इस महिला के साथ गाली गलौज किया जाता रहा है । इनके द्वारा छोटी सी बात पर ही डंडे द्वारा प्रहार कर के महिला को बुरी तरह घायल कर दिया गया महिला ने पुलिस को तहरीर दे कर अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाई है ।
मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…
डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…
Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…
फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…
कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…
फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…