वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा) वाराणसी मंडल के बनारस रेलवे स्टेशन पर “विभाजन की विभीषिका” पर आधारित फोटो प्रदर्शनी लगाई गयी । इस अवसर पर स्टेशन निदेशक लवलेश राय, स्टेशन अधीक्षक विनय सिंह ,मुख्य हित निरीक्षक जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहित स्टेशन पर विभिन्न विभाग से कार्यरत रेल कर्मचारी एवं रेल यात्री उपस्थिति थे ।
विभाजन विभीषका की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि प्रकाश डालते हुए स्टेशन निदेशक लवलेश राय ने बताया की भारत की स्वतंत्रता इतनी आसान नहीं थी, इसके साथ भीषण सांप्रदायिक हिंसा आई जिसने एक मिलियन से अधिक लोगों की जान ले ली। ब्रिटिशों की ‘फूट डालो और राज करो’ नीति ने भारत में सांप्रदायिकता के बीज बोए, जिसे बाद में जिन्ना और मुस्लिम लीग ने अपने दो-राष्ट्र सिद्धांत के साथ बढ़ावा दिया। यही देश के बंटवारे का मुख्य कारण बना। कुछ ही हफ्तों में 12 मिलियन लोगों ने, जिनमें अधिकांश हिंदू और सिख थे, नई अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं को पार किया। एक मिलियन से अधिक लोग मारे गए, हजारों बच्चे लापता हो गए, हजारों महिलाएं त्रासदी की शिकार हुई और पंजाब और पश्चिम बंगाल विशेष रूप से अराजकता की स्थिति बनी थी । मैं विभाजन में अपने प्राण गंवाने वाले तथा विस्थापन का दर्द झेलने वाले लाखों भारत वासियों को शत शत नमन करता हूँ | बनारस स्टेशन पर लगाई गई फोटो प्रदर्शनी को भारी संख्या में रेल यात्रियों ने देखा और विभाजन की विभीषिका के दर्द को गहराई से महसूस किया।
महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…
तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…
श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…
✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…