ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना में जनमानस की सहभागिता महत्वपूर्ण


देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।
ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना के अंतर्गत विभिन्न घटकों की जानकारी प्रदान करने हेतु सदर विकास खंड के सभागार में पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य प्रशिक्षक अजीत तिवारी ने कहा कि ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना में आम जनमानस की सहभागिता बहुत ही महत्वपूर्ण है उन्होंने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजनाओं की पृष्ठभूमि जल जीवन मिशन,नीर निर्मल परियोजना के संदर्भ में जानकारी प्रदान किया तथा बताया कि दिसंबर 2022 के पहले जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनी टंकियों को बिना अभिलेख तथा बिना स्थलीय निरीक्षण के हैंड ओभर कर दिया जाता था। जिसमें अधिकतर ग्राम पंचायत को हैंड ओवर नोट भी नहीं दिए जाते थे। लेकिन वर्तमान समय में अभिलेख पूर्ण होने पर ही परियोजना हैंडओभर की जाएगी, जिसमें भूमि अधिग्रहण की जानकारी, सड़कों का पुनः निर्माण, पानी प्रेशर की स्थिति आदि कार्यों को पूरा किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजना की महत्ता के संदर्भ में भी विस्तार से जानकारी प्रदान किया। प्रशिक्षक शंभू नाथ द्विवेदी ने जल जनित बीमारियों के संदर्भ में विस्तार से जानकारी प्रदान किया उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष प्रत्येक परिवार को हजारों रुपए जल जनित बीमारियों पर खर्च करना पड़ता है। प्रशिक्षिका अर्पिता द्विवेदी ने दूषित जल के सेवन से होने वाली बीमारियों तथा जल शोधन पद्धतियों के संदर्भ में जानकारी प्रदान किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी विंध्याचल सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन की योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें आम जन् मानस को सुगम तरीके से सस्ते कीमत पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाना है। तथा उसका रखरखाव और संचालन भी ग्राम पंचायत को ही करना है इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजकुमार गुप्ता, पंचायत सहायक पूनम भारती, गरिमा पांडे, श्रेया त्रिपाठी, रवि कुमार भारती, निकेश तिवारी, निशा गौड़ ,आरती गोंड ,पूजा , मनीष चौहान ,कुमारी प्रीति ,शहनाज खातून, शिवम मिश्रा अजहरुद्दीन अंसारी, रमेश कनौजिया, पल्लवी मिश्रा, अभिलाष माल आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सैनिकों और गरीबों के लिए समर्पित सुपर स्पेशियलिटी सुविधा, मऊ में योगी का बड़ा संदेश

मऊ( राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने जनपद मऊ के ताजोपुर…

16 hours ago

मऊ में विकास का महाकुंभ: मुख्यमंत्री योगी ने दी ₹392 करोड़ की 114 परियोजनाओं की सौगात, माफियाओं को दी सीधी चेतावनी

मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ जनपद के…

16 hours ago

बस्ती स्वास्थ्य विभाग में तबादला नीति पर सवाल, 28 साल से एक जिले में जमे चीफ फार्मासिस्ट पर गंभीर आरोप

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में तबादला नीति को लेकर एक बार…

17 hours ago

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सीमांचल पहुंची जनजागरण यात्रा, अररिया में शिक्षकों ने भरी हुंकार

अररिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाली की मांग को लेकर निकली संकल्प-सह-जनजागरण…

17 hours ago

100 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट, संत कबीर नगर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम ने खतरनाक रूप ले…

17 hours ago

बरहज में इंडियन बैंक की फ्रेंचाइजी खुलने से लोगों में उत्साह

पैना रोड टैक्सी स्टैंड के पास शुरू हुई सुविधा, आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा लाभ…

17 hours ago