बलिया( राष्ट्र की परम्परा)।
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलसचिव एस o एल o पाल ने बताया कि भीषण शीतलहर के दृष्टिगत कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के आदेशानुसार, विश्वविद्यालयीय परीक्षाओं की प्रातः पाली (08:00 am से 11:00 am) की समयावधि में परिवर्तन किया गया है। 18 जनवरी, 2024 से आगे की प्रातः पाली की परीक्षाएँ अब 08:30 am से 11:30 am तक सम्पादित करायी जायेंगी एवं सायं पाली की परीक्षाएँ पूर्व निर्धारित समय अर्थात् 01:00 pm से 04:00 pm पर ही सम्पादित करायी जायेंगी। विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य/प्राचार्या को निर्देशित किया जाता है कि तत्क्रम मे अपने महाविद्यालयी छात्र/छात्राओं को संसूचित करते हुए तद्नुसार परीक्षा में सम्मिलित कराने का कष्ट करें।
O.M.R. आधारित प्रश्नपत्रों की समयावधि 02 घंटे की होगी। (प्रातः 08:30 बजे से 10:30 बजे तक तथा सायं: 01:00 बजे से 03:00 बजे तक)l
भारत के इतिहास में कुछ ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिनकी दूरदृष्टि और दृढ़ निश्चय ने राष्ट्र…
भारत के राजनीतिक इतिहास में इंदिरा गांधी का नाम एक ऐसे व्यक्तित्व के रूप में…
कटाई से पहले खेतों में जल-भराव, किसानों की बढ़ी चिंता महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। विकास की राह पर बढ़ते इस जनपद में हर गली, हर चौराहे…
📌 क्या यह अमेरिका की जीत है या चीन की दूरदर्शी रणनीति?