अर्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l जिले के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के दिशा निर्देशन में आगामी होली पर्व, रमजान व लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन काफी चुस्त दुरुस्त नजर आ रहा है । सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने और अराजक तत्वों को कड़ा संदेश देने के क्रम में पुलिस प्रशासन द्वारा अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ जनपद के तमाम क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है । उसी क्रम में रविवार को महराजगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में महराजगंज थाना क्षेत्र के परशुरामपुर बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया गया । फ्लैग मार्च के दौरान महराजगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने लोगों से आगामी त्योहारों को शांति एवं सौहार्द पूर्वक मनाने का अपील किया । उन्होंने सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करते हुए लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया और लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया । थानाध्यक्ष ने बताया कि आगामी त्योहारों व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के क्रम में यह फ्लैग मार्च निकाला गया है । मनचलों अपराधियों और मनबढों पर लगाम लगाना है तो वही आम जनमानस की सुरक्षा करना हमारा दायित्व है, पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की जा रही है । अगर कोई भी अराजक तत्व सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का उलंघन किया जाता है तो उसे कतई बक्सा नहीं जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, अमेरिका में लॉरेंस गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई…

4 hours ago

Ghaziabad Blast: वसुंधरा पुलिस चौकी धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा, वायरल पोस्ट से हड़कंप

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके…

4 hours ago

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, खिड़कियां और AC क्षतिग्रस्त, डिलीवरी बॉय समेत दो घायल

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी…

6 hours ago

7 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज इन महान हस्तियों का जन्म, किसी ने विज्ञान तो किसी ने साहित्य और राजनीति में रचा इतिहास

अभिषेक कुमार इतिहास के कैलेंडर में 7 नवंबर की तारीख कई ऐसी महान विभूतियों के…

7 hours ago

7 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे महान व्यक्तित्व, जिनकी विदाई ने छोड़ी अमिट छाप

किसी का संघर्ष आजादी की प्रेरणा बना, किसी की दूरदर्शिता ने खेतों में हरियाली बिखेरी,…

8 hours ago

त्योहार पर दो घरों में पसरा मातम! 35 वर्षीय किसान की मौत, 60 साल के पोस्टमैन ने दी जान

शिवली/डेरापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहार के उल्लास के बीच कानपुर देहात में दो अलग-अलग…

8 hours ago