क्रिकेट मैच में पाण्डेय फुलवरिया ने बाबा गया दास को हराया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज आश्रम बरहज के ग्राउंड में गुरुवार को टाउन स्टार क्लब द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया,
आपको बताते चलें कि गुरुवार को टाउन स्टार क्रिकेट क्लब, बरहज द्वारा क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथिसमाज सेवी व नगरपालिका परिषद के भावी प्रत्याशी श्रीप्रकाश पाल व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी कमेलश शुक्ला रहे।
मैच शुरू होने से पहले श्रीप्रकाश पाल ने क्रिकेट पिच पर जाकर , बाबा गया दास व पाण्डेय फुलवरिया की टीमो के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।ततपश्चात फीता काटकर कर मैच को गति प्रदान की। उन्होंने बल्ले से बॉल को मारकर ग्राउंड से बाहर किया, इस दौरान खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। इसके उपरांत बाबा गया दास व पाण्डेय फुलवरिया के बीच बीस ओवर का मैच शुरू हुआ।इस मैच में बल्लेबाजी करने बाबा गया दास की टीम उतरी किन्तु पाण्डेय फुलवरिया की घातक गेंदबाजी के आगे 54 रन पर ढेर हो गयी।इसके जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी पाण्डेय फुलवरिया की टीम ने धैर्य के साथ खेलते हुए लक्ष्य का पीछा आसानी कर मैच में जीत हासिल किया। खेल के दौरान समाज सेवी श्रीप्रकाश पाल ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप लोग अपनी प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रौशन करे। वही समाजसेवी कमलेश शुक्ला ने कहा कि आज के समय मे क्रिकेट, सबसे लोकप्रिय खेल है, और आप लोग कड़ी मेहनत कर क्रिकेट की दुनिया में अपने क्षेत्र का नाम रौशन करे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

10 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

11 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

11 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

11 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

11 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

11 hours ago