पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय द्वारा आयोजित किया गया पेंटिंग प्रतियोगिता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय गौतम चक मठिया रोड स्थित स्प्रिंग शाइन एकेडमी पर हर्षोल्लास के साथ पृथ्वी दिवस मनाया गया। विद्यालय द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिनीत सिंह ने कहा कि भारत संस्कृति प्रधान देश है।हम पृथ्वी को माता समान मानते हैं इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है हम किसी भी स्तर से पृथ्वी पर किसी भी प्रकार का नुकसान ना पहुंचाए ।क्योंकि पृथ्वी जीवनदायिनी है। इसकी सुरक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। इसकी सुरक्षा हम अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर कर सकते हैं।और इसे कूड़ा करकट मुक्त बनाकर कर सकते हैं ।हमें पृथ्वी दिवस की सार्थकता सिद्ध करने के लिए संकल्पित होना चाहिए। कूड़ा मुक्त पृथ्वी को करने के लिए आमजन में यह जागरूकता फैलानी पड़ेगी। पृथ्वी की सुरक्षा ही हमारी सुरक्षा है ।यदि पृथ्वी सुरक्षित है तो पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी हम स्वस्थ रह सकते हैं ।यदि ऐसा नहीं हुआ तो धीरे-धीरे पर्यावरण प्रदूषित होगा और आमजन में तरह-तरह की बीमारियां फैलेंगी तो आइए हम संकल्पित हो कि पृथ्वी को कूड़ा मुक्त बना कर हरा भरा करेंगे। उसके बाद विद्यालय के निदेशक वकील सिंह ने पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले हैं सभी प्रतिभागियों के पेंटिंगों का निरीक्षण कर प्रथम स्थान पाने वाले राकेश पासवान द्वितीय स्थान पर आयुष यादव तृतीय स्थान पर अमन यादव को विशेष पुरस्कार के साथ सांत्वना पुरस्कार पल्लवी सिंह ,अन्नू सिंह, उन्नति प्रजापति, खुशी सिंह ,गंगेश चौहान को प्रदान किया। विद्यालय के निदेशक ने कहा कि अर्थ दिवस मनाने की सार्थकता तभी है जब हम पृथ्वी को स्वच्छ और हरा भरा रखें। उक्त अवसर विद्यालय के अध्यापक अभिषेक मिश्रा, प्रदीप गुप्ता ,शालू सिंह, रंजीत गौतम , गौतम तिवारी ,जागृति मिश्रा आदि विशेष रुप से मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आज के दिन इतिहास में क्या-क्या घटा था? जानिए 14 फ़रवरी की पूरी कहानी

📜 14 फ़रवरी का इतिहास: भारत और विश्व की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ14 फ़रवरी का इतिहास केवल…

42 minutes ago

आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल: प्यार, करियर और पैसा

🔮 अंक ज्योतिष राशिफल 14 फरवरी 2026: मूलांक 1 से 9 तक का आज का…

46 minutes ago

फर्जी आधार कार्ड नेटवर्क का भंडाफोड़, दो हिरासत में

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां तहसील क्षेत्र के दुर्गापुर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की…

47 minutes ago

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

8 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

8 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

8 hours ago