सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा नगर पंचायत चुनाव के कार्यालय पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया एवम कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत दिलाने का मंत्र दिया।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा के करनी और कथनी में कोई अंतर नही है।
सरकार की ओर से कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है।उन्होने कहा कि इस बार सलेमपुर में कमल खिलेगा।
आगे कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारे बेहतर तालमेल के साथ देश और प्रदेश के विकास के लिए अग्रसर है।जल्द ही उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़कर उत्तर प्रदेश उत्तम ही नही सर्वोत्तम प्रदेश की गिनती में गिना जाएगा।भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह मन्टू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर विश्वास कर मुझे टिकट दिया है ।मैं जनता एवम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बल पर मुझे पूर्ण आशा है कि चुनाव में अवश्य विजय प्राप्त होगी।
उक्त अवसर पर रामदास मिश्र,अशोक पाण्डेय, बृजेश धर दूबे, रविशंकर मिश्र,कन्हैया लाल जायसवाल, अभिषेक जायसवाल,अजय दूबे वत्स,शेषनाथ भाई, वीरेंद्र कुशवाहा,धनञ्जय चतुर्वेदी, विनय पाण्डेय, रामाकांत मिश्र,अशोक तिवारी,दीपक श्रीवास्तव,राजन तिवारी,पुनीत यादव,नागेन्द्र गुप्ता,अमित सिंह,अमित यादव सोनू,शक्ति सिंह,अजय गौतम आदि मौजूद रहें।
अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…
देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…
पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…
उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…
देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…
फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…