पागल बाबा के भजनों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध, सुनाए एक से बढ़कर एक भजन

बहराइच के राजा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)l श्री गणपति पूजन महोत्सव समिति “बहराइच के राजा” के तत्वाधान में चल रहे 10 दिवसीय गणेशोत्सव में शनिवार रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से आये राम भजन मण्डल जागरण पार्टी के संचालक पुनीत जेटली पागल बाबा ने पूरी रात एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान कलाकारों ने देवी गीत एवं झांकी प्रस्तुत कर श्रोताओं को पूरी रात बांधे रखा। मां भगवती के जागरण के आयोजन में तारा रानी का पाठ वाचन महन्त रवि भोला ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्या डॉ शुचिता चतुर्वेदी रहीं।

सर्वप्रथम प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की विशालकाय प्रतिमा का यजमान ने पूजन अर्चन एवं आरती किया तत्पश्चात माँ भगवती के जागरण की शुरुआत हुई। काशी से आये पागल बाबा निशा मल्होत्रा एवं शुभम धर दुबे के भजनों ने पूरी रात बहराइच के राजा के दरबार में उमड़े आस्था के सैलाब को झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पूर्व समिति के पदाधिकारियों ने कलाकारों को अंगवस्त्र देकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। जहां पागल बाबा के “बम-बम बोल रहा है काशी एवं महाकाल की गुलामी मेरे काम आ रही है” भजनों पर श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर किया वहीं “तेरे जीवन में खुशियां तमाम आएंगी,ले जा माँ की दुआ तेरे काम आएंगी” ने श्रोताओं की आंखें भी नम कर दी। गायकों ने गणेश वंदना के गीत ‘गजानन आ जाओ’ से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद गायक शुभम धर दुबे,निशा मल्होत्रा आदि कलाकारों ने देवी गीत ‘नैनन मे श्याम समाय गयो… भोला तेरी रोज की लड़ाई मार गई…, मेरो खोय गयो बाजू बंद…हम तेरे द्वार आए हैं मां…,चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है…मइया का चोला लाल-लाल आदि भजनों पर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरी रात भक्तों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में पहुँची राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्या डॉ. शुचिता चतुर्वेदी का समिति के अध्यक्ष विनय रस्तोगी महामंत्री अनुराग गुप्ता,शिवाराज गुप्ता ने “बहराइच के राजा” की छायाचित्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान विजय रस्तोगी पप्पू,देव गुप्ता,आर्यन गुप्ता,शोभित साहू,राहुल गौड़,दिनेश गुप्ता,आलोक कोहली,जतिन मलिक,अक्षय रस्तोगी,दुर्गेश सोनी,नितिन मलिक,अम्बिकेश सोनी,विशाल रस्तोगी,करन साहू,मुकुल रस्तोगी,आशीष गुप्ता,ऋषि रस्तोगी,अभिषेक सिंह,अंकित जालान,राज निगम सहित समिति के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यवस्था में लगे रहे। समिति के अध्यक्ष विनय रस्तोगी और महामंत्री अनुराग गुप्ता ने बताया कि आज सायं 7 बजे से विशाल भण्डारा 26 सितम्बर को धार्मिक प्रश्नोत्तरी 27 सितम्बर को बहराइच के राजा की महाआरती महाश्रृंगार एवं महाप्रसाद एवं 28 सितम्बर को विसर्जन शोभा यात्रा के साथ गणेशोत्सव सम्पन्न होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पूर्वांचल में 3251 लड़कियां लापता, 406 की तलाश जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के नौ जिलों में वर्ष 2025 के दौरान लड़कियों के…

2 minutes ago

सुंदर पिचाई की भारत यात्रा: एआई नवाचार पर बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सुंदर पिचाई की दिल्ली यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात और…

16 minutes ago

दलित विधवा की आजीविका पर हमला, न्याय की उम्मीद

नौतन में गंडक नहर किनारे जमीन विवाद, दलित विधवा ने की कार्रवाई की मांग सांकेतिक…

22 minutes ago

ध्वनि प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन…

1 hour ago

मंदिर, कुआं, श्मशान सबके लिए हों खुले, करियर का अर्थ सेवा और संस्कार: मोहन भागवत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…

1 hour ago

परीक्षा छूटने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, विशेष परीक्षा की घोषणा

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की शुरुआत…

1 hour ago