मेजबान संजय क्लब को पराजित कर पड़रौना की टीम फाइनल में

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित शनीचरी खेल मैदान में संजय क्लब के तत्वावधान में आयोजित, 44 वें सात दिवसीय अंतर्राज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में टाउन क्लब पडरौना ने मेजबान संजय क्लब बरवाराजापाकड़ को 2-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली।
प्रतियोगिता के छठवें दिन रविवार को पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। मध्यांतर के बाद सातवें मिनट में बरवाराजापाकड़ के खिलाड़ी ने गोल मारकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। लेकिन पडरौना के खिलाड़ियों ने क्रमश : 25 वें 30 वें मिनट में दो गोल कर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली जो अंत तक कायम रहा।
पडरौना ने मैच जीत फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि केन यूनियन के पूर्व डायरेक्टर रामबिहारी राय, पूर्व जिपंस मनोज गुप्ता व डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोशिएशन के सचिव भीम गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। मुख्य निर्णायक प्रभात कुमार मिश्र, लाइनमैन ज्ञानप्रकाश चौहान, प्रमोद प्रसाद ने मैच संपन्न कराया। उद्घोषक महमूद अंसारी रहे। आयोजक मुन्नीलाल गोंड, श्यामानंद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, भुआल गोंड, राजीनंद प्रसाद, लाल पहाड़ी कुशवाहा, मंशी अंसारी, धर्मेंद्र प्रसाद, रामाज्ञा गुप्ता, मंगरु चौहान, रामानंद कुशवाहा, चंदन प्रसाद, सोनू पांडेय आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

3 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

4 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

4 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

4 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

5 hours ago

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

12 hours ago