Categories: Uncategorized

किसान मेले का किया गया आयोजन

आधुनिक कृषि से सम्बंधित तथ्यों की दी गई जानकारी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को बरहज ब्लाक के परिसर में किसान मेले का भव्य आयोजन किया गया।
बताते चलें कि कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषि जागरूकता अभियान को लेकर बरहज ब्लाक में बुधवार को किसान गोष्ठी, प्रदर्शनी एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। किसानों ने कृषि के आधुनिक स्वरूप की जानकारी प्राप्त की।
इस एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन ब्लॉक प्रमुख सुभाष प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें कृषि विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक कृषि की जानकारी के साथ किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की जानकारी दी गई।
इस दौरान दिग्विजय सिंह ने बताया की हमारे किसान भाइयों के खेतो में उपजे खरपतवार उनके गेहूं के फसल को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे उनके फसल की उपज कम होती है।
ग्रामीण किसानों के सलाह पर कुछ किसान रासायनिक दवाओ का छिड़काव करते हैं जिससे गेहूं के खेतों की खरपतवार से सुरक्षा हो जाती हैं। उन्होंने कहा मनुष्य के जीवन में अनेक प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती हैं जिसकी जानकारी लेंकर जैविक दवाई के प्रयोग करने से सुरक्षा प्राप्त की जाती हैं,साथ ही रासायनिक उर्वरकों से किसान भाइयों को परहेज करने की सलाह दी। इसी क्रम में
धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आप सभी अपने घरों के कचरो एवं गाय के गोबर से तथा फसल अवशेष से भी जैविक उर्वरक बना सकते हैं, इसके लिए आपको अपने घर के सब्जियों के अवशेष डालकर उसमें कछुआ छोड़ दें जिससे आपके खेतों के लिए खाद तैयार होगी। अतः स्वस्थ रहने में अपना योगदान दें।
एडीओ एजी देवेश आनंद सिंह ने कहां की ज्यादातर देखा जा रहा है की लोग रासायनिक उर्वरकों से परहेज नहीं कर रहे हैं।
पशु प्रसार अधिकारी अशोक पाण्डेय ने पशु के सीसी एवं पशुपालन संबंधित जानकारी दी उन्होंने बताया कि यदि किसी का पशु बीमार पड़ता है तो अस्पताल पहुँच कर उसका इलाज कराए।
इस अवसर पर डॉ कंचन लता, जयप्रकाश यादव के साथ अन्य किसान भाई उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago