अतीत की चुनौतियों पर काबू पा तेजी से आगे बढ़ रहा नया भारत-मोदी

नयी दिल्ली एजेंसी प्रधानमंत्री ने देश की चौथी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन को हिमाचल प्रदेश के ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देते हुए भी पीएम मोदी ने जनता को संबोधित किया। ऊना में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मुझे धनतेरस और दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश के लिए कई हजार करोड़ रुपये के उपहारों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश के ऊना में शुरू की गईं फार्मा, शिक्षा और रेल परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास पर सकारात्मक असर पड़ेगा। मेरी सरकार लोगों की जरूरतों को पूरा कर रही है, केंद्र और हिमाचल प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारें इन्हें समझने में नाकाम रही थीं। राज्य में अपनी सरकार की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हिमाचल प्रदेश के ऊना में बल्क ड्रग पार्क में 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ग्रामीण सड़क मार्गों का विकास, जलापूर्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता के साथ-साथ डिजिटल बुनियादी ढांचे में प्रगति हमेशा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। नया भारत अतीत की चुनौतियों पर काबू पा रहा है और तेजी से बढ़ रहा है। ऊना और हिमाचल प्रदेश में दिवाली का त्योहार जल्दी आ गया है। आज मैंने नई वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देश में शुरू होने वाली यह चौथी वंदे भारत ट्रेन है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बड़ी मां की हत्या के आरोप में भतीजा गिरफ्तार

लार (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव में महिला…

16 minutes ago

16 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं: विश्व खाद्य दिवस से लेकर महान हस्तियों की पुण्यतिथि तक

16 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएं, प्रसिद्ध व्यक्तियों के जन्म और पुण्यतिथि…

25 minutes ago

शुक्रवार राशिफल: नौकरी, कारोबार, प्रेम और धन के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कई राशियों के लिए नई…

40 minutes ago

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

10 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

11 hours ago