चौकी इंचार्ज के पर मनमानी का आरोप, बिना आदेश बुलडोजर चलने से ग्रामीण आक्रोशित

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर गांव में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विवादित भूमि पर बने टिन शेड को बिना लिखित आदेश के बुलडोजर से गिरवा दिया गया, जिससे लोगों में नाराज़गी है।
गांव के मनीष कुमार और राजीव कुमार के बीच जमीन को लेकर मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन है और इस पर स्थगन आदेश भी जारी है। मनीष का कहना है कि उन्होंने अपने हिस्से में दीवार और टिन शेड बनाया था, जबकि दूसरी ओर प्रतिवादी ने मकान खड़ा किया था। सोमवार को चौकी प्रभारी ने एहतियात के तौर पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर बुलडोजर से टिन शेड हटवा दिया।
मौके पर मौजूद कानूनगो और लेखपाल ने भी माना कि उनके पास ध्वस्तीकरण का कोई लिखित आदेश नहीं था, केवल मौखिक निर्देश पर उन्हें बुलाया गया था। ग्रामीणों ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि बाद में दो लोगों का शांतिभंग में चालान भी कर दिया गया।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि कार्रवाई अवैध है और न्यायालय की शरण ली जाएगी।
वहीं चौकी प्रभारी ललित कांत यादव का कहना है कि ध्वस्तीकरण उच्चाधिकारियों के निर्देश पर किया गया, लेकिन आदेश की प्रति उपलब्ध नहीं कराई जा सकी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सुंदरता के नाम पर सेहत से खिलवाड़ बंद, अवैध कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर सख्त कार्रवाई शुरू

सुंदरता की अंधी दौड़ पर सरकार की सख्ती: कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर CDSCO की बड़ी चेतावनी,…

3 hours ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: तकनीकी सहायक भर्ती में बोर्ड की लापरवाही उजागर, अभ्यर्थी के लिए खुला नियुक्ति का रास्ता

इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया में…

6 hours ago

ऐतिहासिक बंदी में थमा गोरखपुर का दवा कारोबार, ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) और ऑर्गेनाइजेशन ऑफ…

13 hours ago

पूर्वांचल को नई रफ्तार, देवरिया में करोड़ों की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे योगी आदित्यनाथ

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने की दिशा…

13 hours ago

एल्गोरिदम के पीछे छिपी सेंसरशिप: Digital युग में पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बढ़ता संकट

✍️ दिव्या भोसले लोकतंत्र में पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि सत्ता से…

13 hours ago

मंदिर में देव प्रतिमा खंडित होने से मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कोल्हुई (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित सोनार गली में बुधवार दोपहर एक…

13 hours ago