बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकन्दरपुर तहसील कार्यालय के सभागार में शनिवार को अडिशनल एस पी अनिल कुमार झा की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिस में तहसील क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के गांवों के नागरिकों द्वारा विभिन्न मामलों से सम्बंधित कुल 36 आवेदनपत्र प्रस्तुत किये गए। जिन पर चर्चा के बाद अधिकारियों द्वारा उनमें से मात्र 2 को निस्तारित किया जा सका।जबकि बाकी को समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश के साथ संबंधित विभागों को भेज दिया गया। समाधान दिवस में एस डी एम रवि कुमार,क्षेत्राधिकारी आशीष कुमार मिश्र,तहसीलदार प्रवीण कुमार,क्राइम विभाग के इंस्पेक्टर नरेश कुमार मालिक,लेखपाल अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर नगर निवासी जितेश कुमार वर्मा एडवोकेट ने ज्ञापन सौंप कर नगर पंचायत में कुछ बन्द पड़े स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाने की मांग किया।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर क्षेत्र के लोहिया नगर मोहल्ले में नाली एवं सड़क निर्माण…
वॉशिंगटन/दमिश्क (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका ने सीरिया में आतंकी संगठन Islamic State (ISIS) के खिलाफ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर ऑनलाइन एंड डिस्टेंस एजुकेशन…
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत की 10 पायदान की छलांग, कूटनीतिक सफलता या चेतावनी? वीज़ा-फ्री…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 10वें संस्करण में आज क्रिकेट जगत…
वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। US-Iran Relations: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अमेरिकी नौसेना की…