योग शिविर का आयोजन किया

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व बेला पर सर्व सेवा संस्थान, नवरतनपुर-रसड़ी, द्वारा योग शिविर का आयोजन किया। संस्था के अध्यक्ष परमान्द प्रजापति द्वारा किया गया साथ ही शिविर के उद्देश्य के बारे में बताया गया कि लोगों को व्यायाम और योग के महत्व के प्रति जागरूक करना जिससे वह अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और योग व व्यायाम को अपने जीवन में आत्मसार कर तंदरूस्त रह सकें।
इस अवसर पर ममता प्रजापति द्वारा बताया गया कि मन-शरीर संबंध को संतुलित करके प्रकृति से जुड़ने के लिए योग सबसे अनुकूल विधि है। यह एक प्रकार का व्यायाम है जो संतुलित शरीर के माध्यम से किया जाता है और आहार, श्वास और शारीरिक मुद्राओं पर नियंत्रण पाने की आवश्यकता होती है। योग के बहुत सारे लाभ है जैसे चिंता, तनाव और अवसाद पर काबू पाने से मन शांत रहता है, शक्ति और सहनशक्ति को बढ़ावा देता है। आइये इस अवसर पर कुछ योग व व्यायाम का अभ्यास करके इस शिविर का लाभ उठायें। इस अवसर पर डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन-एच.आई, आई.डी.डी के प्रशिक्षु एवं रामेश्वर, प्रिंस, सतीश आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

5 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

10 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

10 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

11 hours ago