तीन दिवसीय कृषि मेले का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम व उप कृषि निदेशक आशीष कुमार द्वारा पथरदेवा में आयोजित एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय त्रि दिवसीय कृषि मेला में जनपद कुशीनगर से कृषकों से भरी बस को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी देकर रवाना किया गया।
विदित हो कि पथरदेवा में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कृषि मेला का शुभारंभ किया गया था। कृषि मेला में जनपद कुशीनगर से 200 किसानों की रवानगी हो रही है। जनपद कुशीनगर के कृषक किसान मेला में प्रतिभाग करने के साथ-साथ मेले में आए कृषि वैज्ञानिकों से नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करेंगे ।
इस अवसर पर नारी विकास सेवा संस्थान जिगना के प्रतिनिधि व प्रगतिशील कृषक रामाधार कुशवाहा आदि मौजूद रहे,इस
त्रिदिवसीय किसान मेला व प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने हेतु जा रहे हैं।
विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक देवरिया सदर डॉ0 शलभ मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी समेत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की रही उपस्थिति।

Editor CP pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

17 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago