कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रशांत कुमार द्वितीय ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर, अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आर्बीट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु 21जनवरी शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से, सिर्फ आर्बीट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया था।
परन्तु जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार 21 जनवरी दिन शनिवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर अवकाश होने के कारण, 22 जनवरी रविवार को प्रातः 10 बजे से सिर्फ आर्बीट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया है।
अतः सभी से अनुरोध है कि जिस किसी का आर्बीट्रेशन से सम्बन्धित वाद लम्बित है, वे अपने वाद उक्त विशेष लोक अदालत में निस्तारित कराकर विशेष लोक अदालत को सफल बनावे।
गाड़ी तोड़ना था या जिंदगी से खेलना? आधी रात घर पर हंगामे का आरोप, धारदार…
रामगोविन्द चौधरी: छात्र राजनीति से नेता प्रतिपक्ष तक, जेपी से अखिलेश तक लंबा समाजवादी सफर…
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की आशंका गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। निवाड़ी थाना क्षेत्र…
सांकेतिक Snapchat से हुई थी कांस्टेबल से पहचान मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेरठ में…
झाड़-फूंक के नाम पर 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 55 वर्षीय तांत्रिक…
नेपाल में मूसलाधार बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गंडक-कोसी-बागमती उफान पर…