आदर्श गुणों ने राम को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बनाया – आंजनेयदास
भगवान राम आदर्श व्यक्तित्व के प्रतीक – डाॅ.अरविन्द पाण्डेय
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शोध कार्य द्वारा एकदिवसीय व्याख्यान ‘सबके राम’ विषय पर बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज, देवरिया के कांफ्रेंस हॉल में रविवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रसायनशास्त्री एवं सनातन धर्म के प्रचारक गणेश मिश्र ने सबके राम विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। मिश्रा ने कहा की राम सर्व समाज के थे, राम आदिवासी, वनवासी, विषैले जीव जंतु, वानर, कोल, भील, शबरी, केवट निषाद के साथ-साथ वह रावण के भी थे। दुनिया राम को रावण का और रावण को राम का विरोधी मानता है, जबकि अपने विरोधी के भी मन में वास करते थे। राम संपूर्ण भारत राष्ट्र के आर्दश है। व्याख्यान को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनंत पीठ परमहंसाश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आंजनेयदास महाराज ने राम के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राम के गुणों ने राम से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बनाया है। उनके गुणों को हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डॉ.अरविंद पांडेय ने कहा कि भारतीय धर्म संस्कृति में भगवान राम आदर्श व्यक्तित्व के प्रतीक हैं। राम की महिमा अपार है। हम राम की महिमा की कल्पना नहीं कर सकते। आज हम सभी को भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए राम के जीवन चरित्र को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के संयोजक एवं गोरक्ष प्रांत शोध कार्य प्रमुख डॉ.विनय तिवारी ने व्याख्यान की भूमिका रखते हुए कहा कि शोध को सर्व क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए और भारतीय ज्ञान परम्परा को स्थापित करने के लिए विद्यार्थी परिषद शोध के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य करती है। जिसके क्रम में आज का यह अत्यंत प्रासंगिक विषय ‘सबके राम’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन नि:संदेह सभी के विकास में महती भूमिका अदा करेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ पवन तिवारी के परिषद गीत द्वारा हुआ। प्रदीप शुक्ल ने अपने राम भजन की प्रस्तुति से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। आभार ज्ञापन बरहज नगर अध्यक्ष डॉ.मंजू यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर उपाध्यक्ष डॉ.वेद प्रकाश सिंह, अवधेश उपाध्याय, राजेश जायसवाल, डॉ. सुधीर दीक्षित, राधेश्याम तिवारी, अमित जायसवाल, जिला संगठन मंत्री अमर्त्य सुंदरम, कुमकुम, प्रांत छात्रा प्रमुख सोनाली सोनकर, अंकित, खुशबू सोनकर, रितेश, प्रीति तिवारी, साधना गोंड, पुनीत तिवारी, नागेंद्र भारती, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…
देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…
अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…