February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। “मिशन शक्ति” विशेष अभियान फेस – 5.0 के अंतर्गत शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रतसर में आयोजित किया गया । जिसके अंतर्गत प्रभारी अधीक्षक डॉo राकिफ अख्तर,BPM आशुतोष जी,BCPM अनिल कुमार जी एवं केंद्र प्रशासक प्रिया सिंह के द्वारा 25 नवजात बालिकाओं एवं माताओं द्वारा केक काटकर उन्हें बेबी किट, डायपर, बेबी कपड़ा,बेबीकम्बल, मिष्ठान, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया | कार्यालय सहायक हर्षवर्धन के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन को विस्तार से बताया गया, साथ ही वन स्टाप सेंटर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ में 18वर्ष से कम उम्र के बालक बालिकाओं के साथ हों रही यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने, अपनी बात खुलकर रखने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090 की जानकारी भी प्रदान की गई। दहेज प्रथा को समाप्त करने, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने ,बाल श्रम को रोकने, के लिए सभी को जागरूक किया । इस अवसर पर ,वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक प्रिया सिंह,नीलम शुक्ला,सोनी यादव,हर्षवर्धन,रंजना,आशाबहु तथा आदि लोग उपस्थित रही |