बिना परमिशन के लगा आर्केस्ट्रा, सिपाही ने महिला डांसर संग लगाए ठुमके; वीडियो वायरल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के गोंदा मुअज्जमनगर गांव में बिना अनुमति के आयोजित आर्केस्ट्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यूपी पुलिस का एक सिपाही ‘मेरे फोटो को सीने से यार’ गाने पर बार-बालाओं के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहा है। इस दौरान सिपाही ने बार-बालाओं पर पैसे भी जमकर बरसाए। वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से फैल रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार कार्यक्रम बिना किसी परमिशन के किया गया था। इसके बावजूद मौके पर रही रहीमाबाद पुलिस फोर्स की मौजूदगी में आर्केस्ट्रा चलता रहा। इसी दौरान रहीमाबाद थाने में तैनात सिपाही हृदेश गौतम मंच पर चढ़कर डांस करने लगा और महिला डांसरों पर नोट उड़ाने लगा।
सरकार की ओर से प्रदेश में अवैध आयोजनों और बिना अनुमति वाले कार्यक्रमों पर रोक है, लेकिन इस घटना ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। बताया जा रहा है कि सिपाही हृदेश गौतम कई वर्षों से मलिहाबाद क्षेत्र से लेकर रहीमाबाद थाने तक लगातार तैनात है और उसके खिलाफ कई शिकायतें भी मिल चुकी हैं, लेकिन किसी भी स्तर पर कार्रवाई नहीं की गई।
वीडियो वायरल होने के बाद अब विभागीय जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं न केवल पुलिस की छवि धूमिल करती हैं, बल्कि सरकारी व्यवस्था पर भी अविश्वास पैदा करती हैं। अब निगाहें इस बात पर हैं कि उच्च अधिकारी इस मामले में कब और क्या कदम उठाते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago