अवसर: डीडीयू में रिक्त सीटों के लिए फिर से मिलेगा आवेदन का मौका

5 से 10 अगस्त तक खुलेगा ऑनलाइन पोर्टल, पहले चरण के आवेदकों को आज तक करनी होगी फीस जमा

नवनीत मिश्र की रिपोर्ट

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक के उन पाठ्यक्रमों में, जिनमें निर्धारित सीटों से कम आवेदन आए थे और प्रवेश परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थीं, एक बार फिर दाखिले का मौका दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार ऐसे कोर्सों की रिक्त सीटों पर आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त तक चलेगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं dduguadmission.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
ये कोर्स मुख्यतः इलेक्ट्रॉनिक्स, मनोविज्ञान, हिंदी, रक्षा अध्ययन, रसायनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, उर्दू, दर्शनशास्त्र, वाणिज्य, प्राणि विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित एवं सांख्यिकी, ललित कला, संगीत, इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी तथा विज्ञान और वाणिज्य संकाय से संबंधित हैं।
उल्लेखनीय है कि इन कोर्सों में सीधे प्रवेश की प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू की गई थी। पहले चरण में जिन अभ्यर्थियों ने अपने प्रमाणपत्रों का सत्यापन करा लिया है लेकिन अब तक फीस नहीं जमा की है, उनके लिए सोमवार, 4 अगस्त अंतिम अवसर है।
विश्वविद्यालय ने साफ कर दिया है कि जो अभ्यर्थी सोमवार तक अपनी फीस जमा नहीं करेंगे, उनका प्रवेश स्वतः निरस्त मान लिया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

10 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

11 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

11 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

11 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

12 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

12 hours ago