ग्रीष्म काल मे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विशेष गाड़ी का संचालन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की हो रही अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा हेतु 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 09 जून, 2023 को एवं 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 11 जून, 2023 को एक फेरे के लिये किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 09 जून, 2023 को छपरा से 16.15 बजे प्रस्थान कर सीवान से 17.25 बजे, देवरिया सदर से 18.50 बजे, गोरखपुर से 20.55 बजे, खलीलाबाद से 21.33 बजे, बस्ती से 22.03 बजे, गोण्डा से 23.20 बजे दूसरे दिन बादशाहनगर से 01.43 बजे, ऐशबाग से 02.20 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 04.15 बजे, भरूवा सुमेरपुर से 06.05 बजे, रागौल से 06.25 बजे, बांदा से 07.45 बजे, चित्रकूट धाम से 08.47 बजे, सतना से 12.15 बजे, कटनी से 13.45 बजे, जबलपुर से 16.15 बजे, इटारसी से 20.05 बजे तीसरे दिन भुसावल से 00.15 बजे, नासिक रोड से 03.35 बजे तथा कल्याण से 06.30 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 07.25 बजे पहुॅचेगी।
वापसी यात्रा में 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 11 जून, 2023 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.45 बजे प्रस्थान कर कल्याण से 13.20 बजे, नासिक रोड से 16.10 बजे, भुसावल से 19.35 बजे दूसरे दिन इटारसी से 00.55 बजे, जबलपुर से 04.45 बजे, कटनी से 06.35 बजे, सतना से 08.35 बजे, चित्रकूट धाम से 12.42 बजे, बांदा से 14.05 बजे, रागौल से 14.45 बजे, भरूवा सुमेरपुर से 15.10 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 17.50 बजे, ऐशबाग से 19.25 बजे, बादशाहनगर से 19.47 बजे, गोण्डा से 21.55 बजे, बस्ती से 23.10 बजे, खलीलाबाद से 23.35 बजे तीसरे दिन गोरखपुर से 00.40 बजे तथा देवरिया सदर से 01.40 बजे छूटकर सीवान 03.15 बजे पहुॅचेगी।
इस गाड़ी की संरचना में जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोच तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एकोनामी के 18 कोचों सहित कुल 20 लगाये जायेगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

चकबंदी लेखपाल के निलंबन पर संघ का विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। चकबंदी लेखपाल संघ ने सोमवार को लेखपाल राम प्रवेश…

5 seconds ago

कृषकों की समस्याओं के समाधान को गांव-गांव पहुंचेगा चकबन्दी प्रशासन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। चकबन्दी प्रक्रिया के तहत कृषकों से फीडबैक प्राप्त कर…

5 minutes ago

अलीगढ़ में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम पर हमला, टीम लीडर घायल

अलीगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। दीवानी-कचहरी के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर…

6 minutes ago

शिकारपुर चौराहे पर अतिक्रमण का कहर: टैंपो-मारुति भिड़ंत ने खोली यातायात अव्यवस्था की पोल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के व्यस्ततम चौराहों में शामिल शिकारपुर चौराहा पर अतिक्रमण और…

12 minutes ago

उद्योग बंधु बैठक में डीएम का सख्त संदेश, लंबित ऋण पर होगी कार्रवाई

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय उद्योग बंधु बैठक में जिलाधिकारी…

22 minutes ago

24 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: इतिहास के पन्नों में दर्ज निर्णायक दिन

24 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ24 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विश्व इतिहास में राजनीतिक, वैज्ञानिक और…

29 minutes ago