सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानापार बहेरिया में दो माह में मात्र एक महिला का कराया गया प्रसव

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानापार बहेरिया में दो माह से महिलाओं के प्रसव की सुविधा शुरू हुई है लेकिन इस केन्द्र पर तैनात स्टाफ नर्स तरबगंज तहसील क्षेत्र की निवासिनी होने से वह केंद्र से नदारद रहती है। स्टाफ नर्स के नदारद रहने से इस केन्द्र पर मात्र एक महिला का प्रसव हो पाया है। इस प्रसव केंद्र के अक्सर बंद रहने से प्रसव पीड़ित महिलाएं दस किमी दूर उतरौला अथवा तीस किमी दूर जिला मुख्यालय के अस्पतालों की शरण लेनी पड़ती है।
विकास खण्ड उतरौला क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शासन ने दो माह पहले इस केन्द्र पर हेल्थ एवं बेलनेस सेन्टर बनाकर महिलाओं के प्रसव का इन्तजाम कर दिया और एक स्टाफ नर्स की तैनाती कर दी। शासन की मंशा थी कि इस केन्द्र के आसपास स्थित पच्चीसों ग्राम पंचायत की महिलाओं को प्रसव की सुविधा मिल सके और उन्हें उतरौला अथवा बलरामपुर जिला मुख्यालय पर प्रसव के लिए न जाना पड़े वहीं क्षेत्र की महिलाओं को निजी अस्पतालों का सहारा न लेना पड़े। शासन की मंशा पर उस समय पानी फिर गया जब इस केन्द्र पर तैनात की गई स्टाफ नर्स गोण्डा जनपद की तरबगंज तहसील क्षेत्र की निवासिनी होने से अक्सर केंद्र पर न रहकर अपने घर पर रहती है। उनके नदारद रहने से इस केन्द्र का प्रसव केंद्र बंद रहता है। इस केन्द्र का प्रसव केंद्र बंद रहने से महिलाओं को प्रसव के लिए दस से तीस किमी दूर जाना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानापार बहेरिया के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा ए के खान ने बताया कि इस केन्द्र पर दो माह में मात्र एक महिला का प्रसव कराया गया है। महिलाओं को प्रसव कराने के लिए केंद्र पर एक स्टाफ नर्स की तैनाती विभाग ने कर रखी है। इस केन्द्र पर महिलाओ के प्रसव कराने आने पर उनका प्रसव कराया जाता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

3 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

3 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

9 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

10 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

10 hours ago