संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विजय मिश्र ने बताया है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना हेतु कुछ परियोजनाओं में ऑनलाइन पोर्टल पुनः खोला गया है। वित्तीय वर्ष 2023 24 में मत्स्य विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में जनपद संत कबीर नगर के लिए निजी भूमि पर तालाब निर्माण अनुसूचित जाति श्रेणी में 1.5615 हेक्टेयर, रियरिंग यूनिट हेतु अनुसूचित जाति श्रेणी में 1.59 हेक्टेयर, बैकयार्ड री सर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम महिला श्रेणी में 5 एवं मोटरसाइकिल विद आइस बॉक्स परियोजना में महिला श्रेणी में कुल 23 लक्ष्य के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल fisheries.up.gov.in दिनांक 22 सितम्बर 2023 से 29 सितम्बर 2023 पुनः खोला खोला गया है।
इच्छुक व्यक्ति उक्त परियोजनाओं में ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए विकास भवन स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय में 10 बजे से 5 बजे तक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…
पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…
डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…