डीएम की अध्यक्षता में बखिरा पक्षी बिहार के सुदृढ़ीकरण, सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास से सम्बंधित बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बखिरा झील/पक्षी बिहार के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन विकास के दृष्टिगत कार्य योजना तैयार करने में सम्बंधित विभागों की भूमिका सहित बखिरा झील के सौन्दर्यीकरण एवं विकास की सम्भावनाओं से सम्बंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश एवं पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने बखिरा में स्थित बखिरा झील एवं बखिरा पक्षी बिहार को विभिन्न आयामों से विकसित किये जाने के दृष्टिगत सम्बंधित विभागों द्वारा पूर्व के कार्याे/कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए राजस्व विभाग, वन विभाग, सिचाई विभाग, कृषि, उद्यान, मनरेगा, पीडब्लूडी, मत्स्य सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बखिर झील एवं पक्षी बिहार के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन के दृष्टि से विकसित किये जाने हेतु उनके विभाग से सम्बंधित कार्यो की रूप रेखा तथा आगणन तैयार कर अगली बैठक में समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। जिलाधिकारी ने बखिरा झील एवं पक्षी बिहार के विकास एवं सौन्दर्यीकरण हेतु स्थानीय लोगो में जागरूकता पैदा करने, बखिरा झील के विकास से होने वाले स्थानीय लोगो को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभो से जागरूक करते हुए उन्हें इससे जोड़ने के निर्देश दिये।
बैठक में उपस्थित मेंहदावल के पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने बखिरा झील एवं पक्षी बिहार के विकसित किये जाने केेे संबंध में पूर्व में किये गये प्रयासों, कराये गये कार्यो सहित कई बिन्दुओं पर अपने अनुभवो से अवगत कराया। उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं जैसे दर्जनों नालो का पानी जो बिना उपचारित किये हुए सीधा झील में जाता है उसका ट्रीटमेन्ट करके ही झील में डाला जाए, आवश्यकतानुसार वाटर मैनेजमेन्ट के दृष्टिगत बन्धों का निर्माण किया जाए और पक्षियों को मारने सहित झील के प्राकृतिक सौन्दर्य से छेड़छाड़ करने वाले के अराजकतत्व के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को अविलम्ब कार्यवाही के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर से बखिरा झील के नक्शे को देखते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी प्राप्त करते हुए बखिरा झील/पक्षी बिहार को इकोटूरिजम, इकोबिलेज, वाटर पार्क, सोलर पार्क, वाटर हार्वेस्टिंग, ऑर्गेनिक फार्मिंग सहित विकास की कई सम्भावनाओं के साथ कार्य करने की दिशा में प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्बंधित विभाग के अधिकारी संयुक्त टीम बना कर बखिरा झील का भ्रमण करते हुए मूलभूत आवश्यकताओं को शामिल करते हुए अपने विभाग से सम्बंधित प्रोजेक्ट बनाये।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी ई0 सुधांशु सिंह, डीएफओ पीके पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उप कृषि निदेशक राकेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी शंशाक चौधरी, जिला उद्यान अधिकारी भूषण सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बघौली, ओ0एस0डी0 बलदाऊ शर्मा, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित सम्बंधित आदि उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

3 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

5 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

7 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

7 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

9 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

9 hours ago