हज 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और दिशा-निर्देश जारीजुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा) हज 2026 (1447 हिजरी) यात्रा की तैयारी को लेकर भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री भरत लाल गोंड ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in और हज सुविधा ऐप पर जुलाई 2025 के द्वितीय सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

श्री गोंड ने बताया कि हज 2026 के इच्छुक यात्रियों को आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रथम किस्त के रूप में ₹1.5 लाख की व्यवस्था रखनी अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदन हेतु पासपोर्ट मशीन-पठनीय (Machine Readable) होना जरूरी है, हस्तलिखित पासपोर्ट स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

हज आवेदन के लिए पासपोर्ट की वैधता कम से कम 31 दिसंबर, 2026 तक होनी चाहिए। साथ ही जो लोग नया पासपोर्ट बनवा रहे हैं, उन्हें सलाह दी गई है कि “नुसुक पोर्टल” की आवश्यकताओं के अनुसार अपने पासपोर्ट में “सरनेम/लास्ट नेम” का कॉलम खाली न छोड़ें।

श्री गोंड ने जिले के सभी इच्छुक हज यात्रियों से आग्रह किया है कि वे समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेज एवं धनराशि की व्यवस्था सुनिश्चित करें और निर्धारित समय में ऑनलाइन आवेदन करना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Editor CP pandey

Recent Posts

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

9 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

10 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

10 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

10 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

10 hours ago

तीन राज्यों में मतदान का जोश, असम-पुडुचेरी में 80% से ज्यादा वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…

10 hours ago