February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में वांछित एक व्यक्ति गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा RKP NEWS)। रुपईडीहा पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर सुरैहिया मोड़ से प्रातः 9:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलते ही थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह उप निरीक्षक शिवम त्रिपाठी कां सत्यव्रत चौरसिया कां सूरज सिंह महिला कां आरती वर्मा की टीम को आरोपी को गिरफ्तार करने रवाना किया गया । पकड़े गए व्यक्ति की पहचान फारूक उर्फ पहुना पुत्र पुत्तन निवासी गुरुचाही जैतापुर थाना रुपईडीहा के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी को माननीय न्यायालय सदर रवाना कर दिया गया ।