आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर मार्टिनगंज मार्ग पर स्थित दुर्गा जी मंदिर के पास दो मोटर सायकिल की आमने-सामने हुई भिड़न्त में एक छात्र की जहां मौत हो गयी, वहीं दो अन्य घायल हो गये। मृतक इंटर का छात्र था वह आज सुबह अपने भाईयों को मोटर सायकिल से हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा दिलवाने जा रहा था।
जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सद्दोपट्टी गांव का निवासी सुजेंद्र कुमार उम्र 19 वर्ष पुत्र स्व0 सुबास अपने छोटे भाई शुभम 17 व विकास उम्र 18 वर्ष पुत्र मेवालाल को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने के लिए गोंठाव स्थित एक विद्यालय पर जा रहा था। वह जैसे ही गंभीरपुर मार्टिनगंज रोड दुर्गा जी मंदिर के पास पंहुचा है, तभी सामने से आ रही बाइक से धक्का लग गया, जिससे सुजेंद्र मोटर साइकिल लेकर गिर कर बुरी तरह घायल होगया । स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस की मदद से सुजेन्द्र, शुभम, विकास को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने सुजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। शुभम व विकास को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर थाना पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। सुजेन्द्र दो भाई एवं तीन बहनों में चौथे नंबर पर था, वह इंटर का छात्र था। गुरुवार को ही शाम की पाली में सुजेन्द्र का भी पेपर था, वर्ष 2021 में सुजेन्द्र के पिता की मौत में हो गई थी। सुजेन्द्र की माता संतरा का रो-रोकर बुरा हाल है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…
IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…
Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…
देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…