बाइक व पिकप की टक्कर मे एक की मौत

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l अतरौलिया थाना क्षेत्र के गदनपुर चौराहे के समीप शाम लगभग 7 बजे बाइक व पिकप के टक्कर में ननिहाल से आ रहे व्यक्ति की मौत हो गई। हेलमेट न लगाना ही मौत की वजह माना जा रहा। बता दे की अतरौलिया थाना क्षेत्र के कडसरा गांव निवासी विमल राजभर अपने ननिहाल माधोपुर महाराजगंज से अपनी मां को छोड़कर वापस घर आ रहा था कि जैसे ही अतरौलिया के गदनपुर पहुचा तभी सामने से आ रही पिकअप गाड़ी से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई और विमल राजभर बुरी तरह जख्मी हो गया। सिर में चोट लगने की वजह से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौके से पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमल के बाइक का अगला चक्का टूटकर दूर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया विजय प्रताप सिंह ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिए। मृतक विमल का अभी मात्र 5 माह पूर्व विवाह हुआ था। विमल के पिता राजपति रोजगार की तलाश में लुधियाना शहर में रहते हैं। मृतक अपने तीन भाइयों में बीच का था, मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया वही पत्नी खुशबू का रो रो के बुरा हाल है। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई कमल कुमार राजभर की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है आगे की कार्यवाही की जा रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

12 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

14 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

22 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

1 day ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 day ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago