कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l एक दिवसीय रोजगार मेले के आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, कुशीनगर के तत्वावधान में साखोपार-कुशीनगर में दिनांक: 30.12.2022 को एक दिवसीय बृहद रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनी के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेंगे। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक एवं आई०टी०आई उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। रोजगार मेले में , डी०एम०डी० इण्डिया प्रा०लि०, पिपल ट्री आनलाइन, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आर्युवेदिक प्रा०लि०, हिमालयन मैनपावर सर्विसेस, एच०डी०एफ०सी० इण्डिया प्रा०लि०, आर० आर0 इलेक्ट्रानिक मैनपावर सर्विस, सिप्ला आर्युवेदा, कॅरियर ब्राइट स्किल सोल्यूशन, प्रेरणा इनवोटिव सोल्यूशन प्रा०लि० एल०आई०सी०पडरौना, एवं एस0बी0आई0 फाईनेंन्स इत्यादि कम्पनियां प्रतिभाग करेगी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपने आई0डी0 पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे साखोपार कुशीनगर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है । इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही है
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…