एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 25 मई को

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शुक्ल ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आई0टी0आई0, संत कबीर नगर के संयुक्त तत्वावधान में 23 मई 2023 को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से अपराह्न 03.00 बजे तक राजकीय आई0टी0आई0 परिसर, चकदही, खलीलाबाद, संत कबीर नगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनिया लगभग 150 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, स्नातक एवं आई0टी0आई0, डिप्लोमा, कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत प्रशिक्षित आदि में उत्तीर्ण होनी चाहिए।
रोजगार मेलें में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन करके नियोजकों व उनके यहॉ उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष आनलाईन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, दो फोटो एवं बायोडाटा के साथ कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए मेले में सम्मिलित होे सकते हैं। रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु प्रतिभागियों को कोई मार्ग-व्यय देय नही होगा। अधिक जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, संत कबीर नगर में सम्पर्क कर सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

4 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

5 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

5 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

5 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

5 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

5 hours ago