अरबी फारसी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं हुई शुरू,माइनॉरिटी अधिकारी ने किया निरीक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)बुधवार से अरबी फारसी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ हुई। जनपद में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर केंद्र व्यवस्थापक ,सहकेंद्र व्यवस्थापक सहित स्टैटिक मजिस्ट्रेट , सेक्टर मजिस्ट्रेट , जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति जिलाधिकारी द्वारा की गई है। प्रथम पाली में 1855 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिसमें से 1121 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया और 734 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली में मुंशी / मौलवी की परीक्षा में उपस्थित का प्रतिशत 60.43 रहा।जबकि द्वितीय पाली में आलिम , कामिल और फाजिल की परीक्षाएं संपन्न हुई जिसमें कुल 1196 परीक्षार्थियों को प्रतिभाग करना था जिसमें से 1034 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और इस प्रकार उपस्थित 86.45 रहा।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि परीक्षाएं सभी केंद्रों पर नकलविहीन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

3 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

4 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

5 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

5 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

5 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

5 hours ago