कर्नलगंज/परसपुर गोण्डा।(राष्ट्र की परम्परा)08 अक्टूबर.. स्थानीय तहसील के अन्तर्गत परसपुर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश से ग्राम चरंहुआ में 16 घरों की दीवार और ग्राम आटां के पूरे अतिबल पुरवा में दो घर गिर गए। इनमें फूस एवं मिट्टी के रिहायशी घर शामिल है। इस संबंध में राजस्व निरीक्षक तिलकराम ने बताया कि गिरे हुए घरों का आंकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को भेजी गई है। पूरे अतिबल में फूलचंद व रीता का घर और ग्राम चरहुआं के विभिन्न मजरों में सुधरा वर्मा, विनोद शुक्ला, बिटाना कश्यप, बिट्टू कुरील व विद्या वर्मा सहित 16 लोगों का घर गिरने की सूचना मिली। वहीं प्रधान अजय शुक्ला ने बताया कि सोलह लोगों के घर गिरने की सूची प्रभारी राजस्व निरीक्षक तिलकराम की दी गई है और सरकारी सहायता दिलाने को कहा गया है।
संवाददाता गोण्डा..
फोटो AI वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की नगरी काशी में…
मिर्जापुर में शिक्षक पर 14 वर्षीय छात्रा से अशोभनीय हरकत का आरोप, स्कूल जाने से…
डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…
Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…
फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…
कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…