सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में लगा रहा भक्तों का ताता

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
मोहम्मदाबाद गोहना सावन मास के दूसरे सोमवार को स्थानीय कस्बे के विभिन्न शिव मंदिर, शिवालय एवं प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का रेला लगा रहा। पवित्र श्रावण मास में भक्तगण प्रातः ही विभिन्न शिव मंदिर में पहुंचकर हर हर महादेव के नारे लगाते हुए बोल बम का नारा है बाबा तेरा सहारा है का नारा लगाते हुए, मंदिरों पर पहुंचे तथा भगवान शिव को भांग धतूर दूध अर्पित कर उनका जलाभिषेक किया। स्थानी कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर को भक्तों द्वारा भव्य रुप में सजाया गया तथा इस सजावट एवं छटा को देखकर भक्तगण यह कह रहे थे कि इस सावन मास में जो भी भक्त भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराता है भगवान उनके कष्टों को हर लेते हैं, जिसको लेकर शिव मंदिर में सुबह 5:00 बजे से ही भक्तोंकी भारी भीड़ जुटी रही। इस दौरान मंदिर के पुजारी मुकुंद पाठक एवं विग्नेश पाण्डेय ने बताया कि जो भी भक्तगण सावन के मांस में भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराता है, उन्हें सुख समृद्धि तथा वैभव प्राप्त होता है। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव गुप्ता, हरीश चंद्र जायसवाल, किशोर मोदनवाल, प्रेमचंद सोनकर, एवं महिला मंडली की तमाम भक्तगण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

परतावल में सड़क, पानी और बिजली संकट पर उठी आवाज, डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…

8 minutes ago

UGC नियमों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…

9 minutes ago

होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो मिठाई नष्ट

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…

9 minutes ago

बलिया में परिवहन मेला आयोजित, एकमुश्त कर व्यवस्था पर दी गई जानकारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…

1 hour ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने ₹1.90 लाख वापस कराए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…

1 hour ago

गोरखपुर: स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध विमर्श, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…

1 hour ago